Aaj ki post me hum laye hai best Hindi Muhavare Meanings and Sentences with Pictures. or ye sabhi Hindi Muhavre humne Answers ke sath list kiya hai.
Muhavare in Hindi with Meaning
मुहावरा :- अंजर पंजर ढीले होना
Meaning :- पुर्जो का बिगड़ जाना/अभिमान नष्ट होना/ अंग अंग ढीले होना।
Sentence :- दस किलोमिटर चलते ही उसके तो अंजर पंजर ढीले हो गए।
मुहावरा :- अंटी में रखना
Meaning:- छिपाकर रखना।
Sentence :- सत्य कभी अंटी में नहीं रखा रहता।
मुहावरा :- अंधा बनना
Meaning :- जान-बूझकर किसी बात पर ध्यान न देना।
Sentence :- भाई, तुम्हारी मर्जी है, तुम जान-बूझकर अँधे बन रहे हो।
मुहावरा :- ईंट का जवाब पत्थर से देना
Meaning :- दुष्ट के साथ दुष्टता का कठोर के साथ कठोरता का व्यवहार करना।
Sentence :- ईंट का जवाब पत्थर से देना अहिंसा सिद्धान्त के विरुद्ध है।
मुहावरा :- ईंट से ईंट बज जाना
Meaning :- सर्वनाश हो जाना।
Sentence :- आग लगे ऐसी कमाई में! आग लगे ऐसे लालच में! इन लोगों की ईंट से ईंट बज जाए।
मुहावरा :- ईद का चाँद होना
Meaning :- बहुत कम दिखाई देना, बहुत अरसे बाद दिखाई देना।
Sentence :- आप तो ईद के चाँद हो गए।
मुहावरा :- ईमान बेचना
Meaning :- झूठा व्यवहार करना, बेईमानी करना।
Sentence :- दुनिया में अनेक आदमी एक-एक कौड़ी के लिए ईमान बेचते हैं।
मुहावरा :- उगल देना
Meaning:- रहस्य/भेद प्रकट कर देना।
Sentence :- पुलिस का डंडा पड़ते ही उसने सारा भेद उगल दिया।
मुहावरा :- उठते-बैठते
Meaning :- हर समय, सरलता से।
Sentence :- उठते-बैठते मैं चार-छ: रुपये पैदा कर लेता हूँ।
मुहावरा :- उड़ती चिड़िया पकड़ना
Meaning :- रहस्य की बात तत्काल जानना।
Sentence :- मैं उड़ती चिड़िया पहचानूं, उस चींटी की क्या हस्ती है? मुझे से ही भेद छिपाती है, देखो तो कैसी मस्ती है।
also read – Short Moral stories for class 3
Hindi Muhavare with Answers
Muhavare :- अक्ल चरने जाना
answer :- समय पर बुद्धि का काम न करना।
वाक्य में प्रयोग:- मगरूर लड़की ! तेरी अक्ल कहीं घास चरने तो नहीं गई।
Muhavare :- अक्ल ठिकाने लगना
answer :- होश ठीक होना।
वाक्य में प्रयोग:- फिर देखो कैसे चार दिन में सबकी अक्ल ठिकाने लगती है।
Muhavare :- अपनी खिचड़ी अलग पकाना
answer :- सबसे अलग रहना।
वाक्य में प्रयोग:- आप लोग किसी के साथ मिलकर काम करना नहीं जानते, अपनी खिचड़ी अलग पकाते हैं।
Muhavare :- आग-बबूला होना
answer :- गुस्सा होना।
वाक्य में प्रयोग:- लड़के को नकल करते देखकर गुरुजी आग बबूला हो गए।
मुहावरा:- आना – कानी करना
answer :- न करने के लिए बहाना करना।
वाक्य में प्रयोग:- मैं उससे जब पुस्तक माँगने लगा तो वह आना-कानी करने लगा।
Muhavare :- आँख लगना
answer :- सो जाना।
वाक्य में प्रयोग:- मैं रात को पुस्तक लेकर बैठा था कि आँख लग गई।
Muhavare :- अक्ल का अंधा
answer :- मूर्ख, बेवकूफ
वाक्य में प्रयोग:- जैसा तुम समझतो हो वह अक्ल का अँधा नहीं।
Muhavare :- अक्ल चरने जाना
answer :- समय पर बुद्धि का काम न करना।
वाक्य में प्रयोग:- मगरूर लड़की ! तेरी अक्ल कहीं घास चरने तो नहीं गई।
Muhavare :- अंगुठा चुसना
answer :- खुशामद करना / धीन होना।
वाक्य में प्रयोग:- स्वाभिमानी कभी किसीका अंगुठा नहीं चुसते।
Muhavare :- अंचल पसारना
answer :- नम्रता से मांगना।
वाक्य में प्रयोग:- जरूरतमंद हर किसी के आगे अंचल पसारता है।
हिंदी मुहावरे और अर्थ
मुहावरा :- किसी पर हाथ छोड़ देना
अर्थ :- किसी को मारना-पीटना।
प्रयोग :- कभी-कभी हरसिंह अपनी बीवी पर हाथ छोड़ देता था।
मुहावरा :- किस्मत का फेर
अर्थ:- अभाग्य, दुर्भाग्य, जमाने का उलट-फेर।
प्रयोग :- किस्मत का फेर देखिए, जो राजा थे वे रंक हो गए और जो रंक थे वे राजा हो गए।
मुहावरा :- कीड़े काटना
अर्थ :- बेचैनी होना, जी उकताना।
प्रयोग :- दस मिनट पढ़ने के बाद उसे कीड़े काटने लगते हैं।
मुहावरा :- कुएँ में बाँस डालना
अर्थ :- बहुत खोज करना।
प्रयोग :- उसके लिए कुओं में बाँस डाले गए, पर उसका पता नहीं चला।
मुहावरा :- कुत्ता काटना
अर्थ :- पागल होना।
प्रयोग :- क्या हमें कुत्ते ने काटा है जो हम इतनी रात को वहाँजाएँगे?
मुहावरा :- कुप्पा होना
अर्थ :- फूल जाना, अत्यंत प्रसन्न होना।
प्रयोग :– जिस समय वह परीक्षा में पास होने की बात सुनेगा फूलकर कुप्पा हो जाएगा।
मुहावरा :- कुरसी देना
अर्थ :- सम्मान करना।
प्रयोग :- बड़े-बड़े हाकिम उसे कुरसी देते हैं।
मुहावरा :- कोर-कसर न रखना
अर्थ :- हर संभव प्रयास करना।
प्रयोग :- वह भिन्न-भिन्न प्रकृति और संस्कृति की इन युक्तियों को संघर्ष से बचाने और प्रेम से रखने में कुछ कोर-कसर न रखती थी।
मुहावरा :- कोल्हू का बैल
अर्थ – बहुत अधिक परिश्रम करना वाला व्यक्ति।
प्रयोग :- कोल्हू के बैल की तरह खटकर सारी उम्र काट दी इसके यहाँ, कभी एक पैसे की जलेबी भी लाकर दी है इसके खसम ने?
मुहावरा :- अक्ल का अंधा
अर्थ :- मूर्ख, बेवकूफ
प्रयोग :- जैसा तुम समझतो हो वह अक्ल का अँधा नहीं।
comment your favourite Hindi muhavre in comments. agar apko ye Hindi Muhavre with Meaning and Sentence pasand aaye to hume comment me jaroor btaye.